आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थेरानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, चार शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थेरानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, चार शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद

विवेक सैनी

उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार/ रानीपुर । वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एसएसपी नवनीत सिंह के सोमवार को रानीपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए बताया कि पांच अप्रैल की रात को नहर पटरी स्थित श्मशान घाट के पास से चार संदिग्धों को पकड़ा था। तलाशी के दौरान तीन मोटरसाइकिलें मौके से बरामद हुईं, जबकि आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई अन्य बाइकें भी बरामद कर ली गईं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर सुनसान स्थानों पर छिपा देते थे। बाद में इन्हें राह चलते लोगों और कबाड़ियों को औने-पौने दामों में बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से इस गिरोह के रूप में सक्रिय थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें रानीपुर, सिडकुल, फरीदाबाद और दिल्ली क्षेत्र से चोरी की गई बाइकें शामिल हैं। अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में विपिन निवासी मुजफ्फरनगर, गौरव निवासी लक्सर, नितिन निवासी मुरादाबाद और गौरव निवासी गुरुकुल नारसन शामिल हैं। सभी की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *