केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले हरिद्वार अलर्ट: सीएम धामी ने संभाली तैयारियों की कमान

संपादक (गुलफान अहमद)

हरिद्वार।03 मार्च 20267 मार्च 2026 को बैरागी कैंप में प्रस्तावित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा आमजन की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का उत्तराखण्ड आगमन राज्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए आयोजन की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित, सुरक्षित और अनुशासित हों।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। पुलिस एवं प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य करते हुए यातायात का ठोस प्लान तैयार करें, ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और आमजन को असुविधा न हो। साथ ही चिकित्सा सेवाएं, आपातकालीन व्यवस्था एवं अग्निशमन दल पूरी तरह सतर्क रहें।निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी, जबकि पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की रूपरेखा प्रस्तुत की।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, मेयर किरन जैसल, विधायकगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *