ज्वालापुर विधानसभा में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश 10 दिनों से चल रहे टच रग्बी नेशनल में पहुंचे और बच्चों का हौसला बढ़ाया

ज्वालापुर विधानसभा में पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश 10 दिनों से चल रहे टच रग्बी नेशनल में पहुंचे और बच्चों का हौसला बढ़ाया

विवेक सैनी

उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा में10 दिनों से चल रहे टच रग्बी नेशनल कैंप में आज उत्साह और गर्व का विशेष माहौल देखने को मिला। कैंप में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश ने यूथ फिट इंडिया फिट फाउंडेशन के खिलाड़ियों को अपने हाथों से नेशनल किट वितरित की।इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान सुबोध राकेश ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती देता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरने की प्रेरणा दी।यूथ फिट इंडिया फिट फाउंडेशन के ये खिलाड़ी आगामी 8 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर मे आयोजित टच रग्बी नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं। खिलाड़ियों में इस मौके को लेकर खासा उत्साह है और वे अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।किट वितरण कार्यक्रम ने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस प्रेरणादायक पहल से यह साफ है कि युवा खिलाड़ी सही मार्गदर्शन और समर्थन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *