भगवानपुर तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, बुग्गावाला ईशुदीप भारत गैस एजेंसी का व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

भगवानपुर तहसीलदार ने किया औचक निरीक्षण, बुग्गावाला ईशुदीप भारत गैस एजेंसी का व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

विवेक सैनी

उत्तराखंड प्रभारी

भगवानपुर क्षेत्र के बुग्गावाला तहसील ने क्षेत्र में स्थित ईशुदीप भारत गैस ग्रामीण एलपीजी वितरक एजेंसी का तहसीलदार दयाराम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।तहसीलदार ने लाइन में लगे उपभोक्ताओं से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है, जिसपर सभी ने व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया। उन्होंने बताया कि वह क्षेत्र के नोडल अधिकारी भी हैं और किसी भी ग्रामीण को यदि कोई समस्या आती है तो वे उनके मोबाइल नंबर 6396976469 पर तत्काल सूचना दे सकते हैं।वहीं गैस एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर 45 दिन के अंतराल पर ही दिया जाएगा। साथ ही बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार ने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से गैस उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी को असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *