रंगों में रचा विकास का संदेश: पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में मनाई सांस्कृतिक होली

सह सम्पादक (नसीब कुरैशी )हल्द्वानी।पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित भव्य कार्यक्रम में ₹147 करोड़ 28 लाख 56 हजार की लागत से 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिला में आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद स्तर के अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक सरिता आर्या उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक माहरा, रेनू अधिकारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।प्रशासनिक अधिकारियों में कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी. सी. सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के सहयोग से जनहितकारी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *