रूड़की के सिविल लाइन कोतवाली की बड़ी कार्रवाई करे हुए होटल पर की छापेमारी, दो महिलाएं समेत चार हिरासत में, एक फरार
विवेक सैनी
उत्तराखंड प्रभारी
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की रोडवेज के पास स्थित एक होटल पर छापेमारी की। लंबे समय से मिल रही अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि उक्त होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर देर शाम होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लिया। वहीं एक युवक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, होटल की गतिविधियों पर काफी समय से गुप्त रूप से नजर रखी जा रही थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही छापेमारी की गई।हिरासत में लिए गए सभी लोगों से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि होटल संचालक की क्या भूमिका रही और क्या इस पूरे मामले में किसी संगठित गिरोह का हाथ है।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए ताकि शहर का माहौल सुरक्षित बना रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
