हरिद्वार की ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर उनका पक्ष भी सामने आया है।
विवेक सैनी
उत्तराखंड प्रभारी
अनीता भारती ने क्या कहा?
उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया।
उनके अनुसार, सोशल मीडिया पर जो वीडियो और व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही हैं, वे तथ्यों से परे हैं।
उन्होंने कहा कि यह मामला स्टेशनरी सामान से जुड़ा है, जिसे गलत तरीके से रिश्वत का रूप दिया जा रहा है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की सच्चाई जल्द तथ्यों के साथ सामने रखी जाएगी।
पहले भी क्या कहा था?
इससे पहले भी उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को मानहानिकारक और छवि खराब करने की साजिश बताया था।
इसी मामले में उन्होंने आरोप लगाने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
अनीता भारती का साफ कहना है कि उन पर लगाए गए रिश्वत के आरोप बेबुनियाद हैं, और वे जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सार्वजनिक करेंगी।
