हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे गांव

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा में श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजे गांव

विवेक सैनी

उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम शिवदासपुर तेलीवाला से हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जयंती की सभी क्षेत्रवासियों व ग्राम वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं के साथ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमानजी की शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ जो शिवदासपुर तेलीवाला से चलकर ग्राम धनोरा, धनौरी और ग्राम जसवावाला को होते हुए कोटा मुरादनगर हनुमान जी के मंदिर पर समापन किया गया बुधवार को श्री बालाजी जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और महिला व व्यापारी शामिल ओर हुए। पूरे यात्रा मार्ग पर जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया तथा बाजार क्षेत्र श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। शोभायात्रा शिवदासपुर तेलीवाला से शुरू होकर ग्राम धनोरा, धनौरी और ग्राम जसवावाला को होते हुए कोटा मुरादनगर हनुमान जी के मंदिर पर समापन किया गया इस दौरान धनौरी से पुलिस बल तैनात रहा श्रद्धालु भगवान बालाजी और हनुमान जी की भक्ति में लीन होकर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्रा में ध्वजों के साथ धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया।इस दौरान सुन्दर सुंदर झांकियां शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहे। ढोल की मधुर और जोशीली थाप पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। बाजार में व्यापारियों ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई। श्री बालाजी जन्मोत्सव केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, भाईचारे और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। भगत जानो ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।शोभायात्रा में कुलदीप सैनी,श्याम , आशु, सुधीर शर्मा, पिंटू, हिमांशु , विकास , अंकित , सौरभ और विकास कुमार सहित ,मोहित अरुण, अंकुश, मोहित, ग्राम प्रधान, जिला मंत्री भूप सिंह, सुधीर सैनी, पंकज सैनी, मुनीश, प्रशांत ,सुमित,परवीन, विवेक सैनी,अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *