संपादक ( गुलफान अहमद )
हरिद्वार, 06 मार्च।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 मार्च (शनिवार) को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचेंगे। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 12:15 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से प्रस्थान कर 12:30 बजे “गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय,के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 12:40 बजे बैरागी कैंप, हरिद्वार पहुंचेंगे, जहां 12:40 बजे से 1:55 बजे तक आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक समय आरक्षित रखा गया है। इसके पश्चात 2:30 बजे से 3:00 बजे तक केंद्रीय गृह मंत्री बैरागी कैंप में नूतन न्याय संहिता पर आधारित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे।इसके बाद 3:00 बजे से 3:30 बजे तक वे उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री 3:30 बजे बैरागी कैंप से प्रस्थान कर 3:40 बजे “गॉडविन होटल,पहुंचेंगे, जहां 3:40 बजे से 4:40 बजे तक आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के उपरांत वे 4:45 बजे गोडविन होटल से प्रस्थान कर जौलीग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून के लिए रवाना होंगे।
