संपादक ( गुलफान अहमद )
हरिद्वार, 6 मार्च।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार 7 मार्च को हरिद्वार में आयोजित “जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल बैरागी कैंप सहित पूरे हरिद्वार शहर को सजाया-संवारा जा रहा है और केंद्रीय मंत्री के स्वागत की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा स्थल, मंच, प्रदर्शनी क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पेयजल और विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं को समय रहते अंतिम रूप दिया जाए तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री अमित शाह राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी तथा नई न्याय संहिताओं पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, मेयर नगर निगम हरिद्वार किरन जैसल, मेयर नगर निगम रुड़की अनीता देवी, नगर पालिका ऋषिकेश अध्यक्ष शंभू पासवान, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, एडीजी अजय प्रकाश अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल राजीव स्वरूप, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार तथा एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
