*हरिद्वार में गोकशी व पशु क्रूरता पर सबसे बड़ा प्रहार, 162 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की तैयारी, पुलिस का कड़ा एक्शन शुरू*

संपादक गुलफान अहमद

हरिद्वार

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद हरिद्वार पुलिस ने गोकशी और पशु क्रूरता के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों और गिरोहों की गहन छानबीन कर उनकी विस्तृत कुंडली तैयार की गई है।पुलिस ने सभी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट तलब कर 11 थानों में सक्रिय 57 गैंग के 162 आरोपियों को चिन्हित किया है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 67 आरोपियों पर गुंडा एक्ट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिनकी संपत्तियों को जब्त करने और उन्हें जिला बदर करने की तैयारी चल रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदतन गोकशी और पशु क्रूरता में लिप्त अपराधियों पर आर्थिक शिकंजा कसने के लिए भारी धनराशि की पाबंदी भी लगाई जाएगी। यदि कोई आरोपी मुचलका तोड़ता है तो उसकी जमा धनराशि जब्त कर ली जाएगी।हरिद्वार पुलिस का यह अभियान न केवल अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश देने वाला है, बल्कि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जिससे जनपद में कानून व्यवस्था और गोवंश संरक्षण को मजबूती मिल सके।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *