रुड़की के कोतवाली गंगनहर पुलिस ने “ऑपरेशन स्माइल अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए लापता 14 वर्षीय बालक नई दिल्ली से सकुशल बरामद किया

रुड़की के कोतवाली गंगनहर पुलिस ने “ऑपरेशन स्माइल अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए लापता 14 वर्षीय बालक नई दिल्ली से सकुशल बरामद किया

विवेक सैनी

उत्तराखंड प्रभारी

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने “ऑपरेशन स्माइल अभियान” के तहत कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय लापता बालक को नई दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। बालक के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के कार्य की सराहना की।एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 26 मार्च 2026 को एक नाबालिग बालक के अचानक लापता होने की सूचना मिली थी। 27 मार्च को बालक की माता द्वारा कोतवाली गंगनहर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया।पुलिस टीमों ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व अमृतसर आदि स्थानों पर तलाश की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज, फोटो प्रसार, डीसीआरबी, एससीआरबी, एनसीआरबी, बाल सहयोगी पोर्टल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, शेल्टर होम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद ली गई।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने की इच्छा के चलते घर से बिना बताए चला गया था और दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, अमृतसर व राजस्थान आदि स्थानों पर घूमता रहा। उसने अपने साथ किसी प्रकार की अनहोनी से इनकार किया है।बालक को विधिक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी रुड़की नताशा सिंह, प्रभारी निरीक्षक गंगनहर मणिभूषण श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार, उप निरीक्षक बीरेंद्र सिंह,बृजकिशोर,रघुवीर सिंह, कांस्टेबल अलियास अली, रणवीर नितिन, अजय दत्त अजय वीर,एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से अपर उप निरीक्षक जगपाल सिंह और हैड कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *