हरिद्वार मै फाइनेंस रिकवरी एजेंटों का आतंक एस एस पी हरिद्वार को दी लिखित शिकायत

सह संपादक

नसीब कुरैशी

हरिद्वार।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के हरिद्वार जिलाध्यक्ष नवाज अब्बासी ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर ज्वालापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में फाइनेंस कंपनियों के नाम पर हो रही गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि फाइनेंस कंपनियों से जुड़े निजी व्यक्ति जबरन लोगों की गाड़ियां छीनकर ले जा रहे हैं। बीते महीनों में इस तरह की घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल बना हुआ है। नवाज अब्बासी ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि फाइनेंस कंपनियां वसूली के लिए मसलमैन का प्रयोग नहीं करेंगी, इसके बावजूद लगातार आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने एक ताजा घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बहादराबाद नहर पटरी पर एक फाइनेंस कंपनी के गुंडों ने एक गरीब व्यक्ति की मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पीड़ित को उसकी मोटरसाइकिल वापस मिल सकी है। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की है कि हरिद्वार में संचालित सभी प्राइवेट फाइनेंस कंपनियों को सख्त निर्देश दिए जाएं और इस प्रकार की अवैध एवं गैर-कानूनी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *