हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कोटरवान में मंडी के कुआं, रोशन अली मजार के पास ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) एवं इस्लामिया क़ादरी ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

प्रधान संपादक

गुलफान अहमद

हरिद्वार:हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र के मोहल्ला कोटरवान में मंडी के कुआं, रोशन अली मजार के पास ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) एवं इस्लामिया क़ादरी ट्रस्ट के तत्वावधान में रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए 74 यूनिट रक्तदान किया गया, जबकि 124 लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 8 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए हंस फाउंडेशन भेजा गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आधुनिक थेरेपी की जानकारी भी दी गई। दक्षिण कोरिया की कंपनी GEMBIO के थेरेपी सेंटर संचालक परवेज अली और उनकी टीम ने बताया कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कमर दर्द, सर्वाइकल, मांसपेशियों व जोड़ों का दर्द, डिस्क स्लिप, ट्यूमर, लकवा और अस्थमा जैसी बीमारियों का उपचार संभव है।शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विशाल गर्ग ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा शिविर समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर ट्रस्ट एवं प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि एक रक्तदान से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी शाहनवाज मंसूरी ने ऐसे आयोजनों को समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला बताया।प्रेस क्लब के महामंत्री मोहम्मद आरिफ ने सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। माननीय न्यायाधीश सिमरनजीत कौर (सचिव) के निर्देशानुसार अधिकार मित्रों ने उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एडीआर भवन रोशनाबाद में स्थायी लोक अदालत के माध्यम से चेक बाउंस, बेदखली एवं बंटवारे जैसे मामलों का निस्तारण किया जा सकता है। साथ ही नालसा हेल्पलाइन 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ समाजसेवी हर्षित सैनी ने रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *