कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने पर पुलिस अधिकारियों और एसपीओ का वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता व पूजा गुप्ता द्वारा किया गया सम्मान

वरिष्ठ संवाददाता इमरान देशभक्त

पहलवान टाइम्स

रुड़की।सचिन इंटरनेशनल संस्थान के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता व डायरेक्टर तथा प्रमुख समाजसेवी पूजा गुप्ता द्वारा रुड़की एवं धर्म नगरी हरिद्वार तथा आसपास के क्षेत्र में शांतिपूर्ण सुरक्षित और सुवास्थित ढंग से कांवड़ यात्रा संपन्न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों,एसपीओ तथा कांवड़ यात्रा में अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह व शाल उढाकर सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि एसपी देहात प्रोफेसर शेखर चंद्र सुयाल ने कहा की पांच करोड़ के लगभग कांवड़ यात्रियों को विभिन्न सुविधाओं और सेवाओं के द्वारा नगर में आसपास के क्षेत्र में सभी संस्थाओं ने जो योगदान दिया वह सराहनीय है।उन्होंने कहा की रुड़की के समाजसेवी सचिन गुप्ता लगातार समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं,जो एक सराहनीय कदम है और सबसे खास बात यह है कि सभी धर्म समुदायों और वर्गों के लोग मिलकर इस कांवड़ यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि अर्धकुंभ से भी अधिक परिश्रम,मेहनत और सुरक्षा व्यवस्था पुलिस कर्मियों और प्रशासन को करनी पड़ती है,जिसका शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना अपने आप में एक उल्लेखनीय कार्य है।इस अवसर पर विशेष अतिथि तौर पर को रुड़की सीओ ओसिन जोशी,सीओ मंगलौर मंगलौर अभिनव चौधरी,भगवानपुर सीओ सुमित पांडे,थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप बिष्ट तथा प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों को पूजा गुप्ता व सचिन गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में नगर की प्रतिष्ठित समाज सेवियों तथा विभिन्न दलों के नेता व पार्षदगण मौजूद रहे। सम्मान कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप,पार्षद डॉक्टर नवनीत शर्मा,प्रदीप रोशियान,उदयवीर पुंडीर,अजय कुमार,हेमेंद्र चौधरी,भूषण त्यागी,सुभाष परमार,वीरेंद्र जैन,शेखर सिंघल,विपिन कुमार,अजय पंडित,राजवीर रोड,शक्ति राणा,दिनेश पाल,सीके गुप्ता,बिट्टू शर्मा,राहुल शर्मा,कलीम खान,गोपाल नारसन,सुनील सिंघल,वीरेंद्र जैन,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरलाल शास्त्री,जाकिर हुसैन,शकील अहमद,पार्षद फजलुर रहमान,ओवैस अंसारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी व ईश्वरलाल शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *