इमली खेड़ा में शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की

इमली खेड़ा में शांति और सौहार्द के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज

प्रधान संपादक

गुलफान अहमद

नगर पंचायत इमली खेड़ा में ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार सुबह 8 बजे पूरे उल्लास और शांति के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की और देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।कलियर थाना अध्यक्ष रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सब-इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार की अगुवाई में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की गई, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही सोशल खुफिया तंत्र भी सक्रिय रखा गया।ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल अजब राणा, पीएसी के जवान, सब-इंस्पेक्टर सूरज पाल और कॉन्स्टेबल भुवनेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए नजर आए।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही, जिससे क्षेत्र में आपसी भाईचारे का सकारात्मक संदेश गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *