साइकिल से कार्यालय पहुंचकर एआरटीओ ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) निखिल शर्मा ने साइकिल से कार्यालय पहुंचकर ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश दिया। प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के आह्वान को धरातल पर उतारते हुए उन्होंने समाज के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से प्रेरित होकर निखिल शर्मा द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल ईंधन की बचत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करता है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन संकट को देखते हुए छोटी दूरी के लिए साइकिल या पैदल चलने की आदत बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

इस पहल से प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता भी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यदि आमजन भी इस संदेश को अपनाएं, तो स्वच्छ वातावरण, बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *