पिरान कलियर में गैस संकट: बुकिंग के बाद भी खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, एजेंसी के खिलाफ गुस्सापिरान कलियर/बेड़पुर। क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। बृहस्पतिवार को बेड़पुर चौराहे पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब सुबह से लाइन में लगे दर्जनों उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही घर लौटना पड़ा। कड़ी धूप में घंटों इंतजार करने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली।ग्रामीणों का आरोप है कि डिजिटल बुकिंग कराने के बाद भी उन्हें समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे साफ है कि आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों का कहना है कि कई दिनों से बुकिंग लंबित है, लेकिन एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा।इस पूरी स्थिति को लेकर चांद इण्डेन गैस एजेंसी के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस वितरण को लेकर भेदभाव किया जा रहा है।महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग सुबह से ही लाइन में लग जाते हैं, लेकिन शाम तक भी सिलेंडर नहीं मिल पाता। इससे रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर गैस आपूर्ति को जल्द से जल्द सुचारु कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
पिरान कलियर: बेड़पुर चौराहे पर गैस के लिए हाहाकार, बुकिंग के बाद भी खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण
