धनौरी बहादराबाद रोड पर युवको को रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया चालान..
विवेक सैनी
उत्तराखंड प्रभारी
थाना पिरान कलियर के धनौरी चौकी के पास तिरछी पुल क्षेत्र में सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। धनौरी बहादराबाद रोड पर स्थित तिरछा पुल के बीच सड़क पर गाड़ी रोककर रील बना रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने चलानी कार्रवाई की है। धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने बताया कि कुछ युवक धनौरी तिरछे पुल के बीच में वाहन पर बैठकर वीडियो (रील) बना रहे थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी। सूचना मिलने पर धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को फटकार लगाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने कहा कि सड़क कोई स्टूडियो नहीं है और इस तरह की लापरवाही न केवल खुद के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है।पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाते समय यातायात नियमों की अनदेखी न करें और सुरक्षा को प्राथमिकता का ध्यान रखें।
