चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में सड़कों पर युद्धस्तर पर काम, एक दिन में 800 मीटर से ज्यादा मरम्मत पूरी

संपादक गुलफाम अहमद

हरिद्वार सीवरेज कार्य के कारण खोदी गई सड़कों से उत्पन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों में तेजी ला दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित विभागों को दिन-रात कार्य कर सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।परियोजना प्रबंधक, गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम, मिनाक्षी मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि केएफडब्ल्यू वित्तपोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज-01 एवं पैकेज-02 में कार्य तीव्र गति से संचालित है। बीते एक दिन में कुल 810.5 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया, जिसमें दुधाधारी चौक, इंडस्ट्रियल एरिया सहित विभिन्न स्थानों पर बिटुमिनस एवं सीसी रोड का निर्माण शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *