मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र का विकास भवन में औचक निरीक्षण, स्वच्छता में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

संवादाता (आसिफ अली)

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित शौचालयों का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि विकास भवन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आमजन विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। ऐसे में परिसर और शौचालयों की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कहीं भी गंदगी, दुर्गंध या अव्यवस्था की स्थिति नहीं होनी चाहिए।मुख्य विकास अधिकारी ने माननीय उच्च न्यायालय की स्वच्छता संबंधी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय पर सफाई कराई जाए, ताकि आमजन और कर्मचारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। यदि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास भवन परिसर में स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर वातावरण बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *