हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में काठा पीर उर्स मेलें की अवधि बढ़ाने पर नहीं बनी सहमति, पांच दिवसीय में होगा उर्स संपन्न

हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में काठा पीर उर्स मेलें की अवधि बढ़ाने पर नहीं बनी सहमति, पांच दिवसीय में होगा उर्स संपन्न

विवेक सैनी उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार लक्सर क्षेत्र के पथरी जंगल में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर के सालाना उर्स मेले की अवधि दो दिन बढ़ाने के संबंध में आयोजित बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका है। लक्सर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में उर्स के आयोजन और अवधि विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि इस वर्ष काठा पीर उर्स में श्रद्धालुओं की अपेक्षाकृत कम संख्या पहुंची है, जिससे आयोजन से जुड़े ठेकेदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।इसी कारण ठेकेदार की ओर से उर्स की अवधि दो दिन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि व्यापारियों और ठेकेदारों को राहत मिल सके। जिस संबंध में उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया। करीब दो घंटे तक चली बैठक में विभिन्न पक्षों की राय सुनी गई, लेकिन उर्स की अवधि बढ़ाने को लेकर कोई सर्वसम्मत समाधान नहीं निकल पाया है। इसके चलते निर्णय लिया गया कि उर्स का आयोजन पूर्व निर्धारित पांच दिवसीय कार्यक्रम के अनुसार 31मई से शुरू हुआ उर्स 4 जून को ही संपन्न कराया जाएगा।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता उर्स का शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना है। सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर बनी हुई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे। बैठक में क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नेगी, डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी वरीस अहमद, फुरकान अल्वी, चेयरमैन ताहिर हसन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उर्स की अवधि बढ़ाने को लेकर भले ही सहमति नहीं बन सकी, लेकिन आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ने सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *