कांवड़ सेवा में समर्पण को मिलेगा सम्मान, 26 अगस्त को राष्ट्रीय सनातनी संगठन करेगा सेवाभावियों का सम्मान

संवादाता प्राची चौहान

पहलवान टाइम्स

हरिद्वार। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सलेमपुर चौक, बहादराबाद स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने की।बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार 26 अगस्त को सुबह 10 बजे मां सरस्वती बसु जूनियर हाई स्कूल, सुमन नगर गली नंबर-4 में कांवड़ सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कांवड़ मेले के दौरान दिन-रात समर्पित भाव से सेवा करने वाले संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि अक्टूबर माह में 10 दिवसीय विराट धार्मिक आयोजन सर्व पितृ दोष निवारण श्रीमद् भागवत कथा एवं 108 कुंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित है, जिसकी प्रशासनिक घोषणा भी संगठन द्वारा की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में हरिद्वार के संत समाज, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया जगत से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।पंकज सैनी ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान मीडिया बंधुओं ने जिस मेहनत और संघर्ष के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह सराहनीय है। मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है और उसकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहती है।बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *