वरिष्ठ संवाददाता इमरान देशभक्त
सहयोगी संवाददाता चांद अली
पहलवान टाइम्स
रूडकी।आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवी डॉ०नैयर काजमी के सऊदी अरब से उमराह कर लौटने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समाज के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया गया।डॉ०नैयर काजमी ने कहा कि उन्होंने पवित्र काबा शरीफ में अपने प्यारे देश की उन्नति,सम्रद्धि,अमनोशांति,सौहार्द एवं विश्व-शांति के लिए दुआ की है।उन्होंने कहा कि अपनी कौम के लोगों को शिक्षा पर धयान देने की जरूरत है,ताकि वे अपने समाज की बेहतरी के लिए सेवा कर सकें।इस अवसर पर जुल्फिकार ठेकेदार,परवेज अली,सलामत अली,हाजी महबूब कुरैशी व सरफराज आदि ने उनका मक्का शरीफ से उम्र कर लौटने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
