सह संपादक नसीब कुरैशी
हरिद्वार। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें चालक सीट के पास रखे कट्टे से 07 किलो से अधिक अवैध भांग पत्ती (गांजा) बरामद किया गया। मौके पर ही पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लालच में नशे की तस्करी कर रहा था। बरामद गांजे की खेप को आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।श्यामपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
