किसानों के हक की हुंकार, 24 सितंबर को देहरादून कूचपरेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ेंगे किसान, राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में आंदोलन का आगाजशुगर मिलों पर बकाया भुगतान तत्काल दिलाने की मांग, सरकार को चेतावनी—मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

आसिफ अली

हरिद्वार। किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) अराजनीतिक ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी के नेतृत्व में 24 सितंबर को देहरादून में परेड ग्राउंड से मुख्यमंत्री आवास की ओर किसान कूच करेंगे। संगठन ने प्रदेशभर के किसानों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।‘किसान देश की रीढ़, अनदेखी न करे सरकार’राष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं और किसानों की अनदेखी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। किसानों से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाना जरूरी है।बकाया भुगतान को लेकर सरकार पर निशानाराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों का जितना भी भुगतान बकाया है, उसे तत्काल दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि उनकी उपज का उचित मूल्य और भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।शुगर मिलों पर बकाया भुगतान तत्काल दिलाने की मांगराष्ट्रीय प्रवक्ता हाजी डॉक्टर तौफीक अहमद ने कहा कि शुगर मिलों पर किसानों का जो भी बकाया भुगतान है, उसे जल्द से जल्द किसानों को दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत से देश के लिए अन्न और कृषि उपज तैयार करता है, लेकिन भुगतान के लिए उसे इंतजार करना पड़ता है। सरकार को किसानों के इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।तौफीक अहमद ने कहा कि यदि सरकार किसानों के हक और उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती है तो भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) अराजनीतिक की ओर से जल्द ही बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर का देहरादून कूच किसानों की समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों के बकाया भुगतान, उनकी विभिन्न समस्याओं और अन्य मांगों को लेकर सरकार के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी। आंदोलन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *