भारी बारिश से टूटी दादूपुर गोविंदपुर-सुमन नगर की पुलिया, करीब 10 फीट गहरे गड्ढे ने बढ़ाया हादसे का खतरा; जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल

सह संपादक नसीब कुरैशी

पहलवान टाइम्स

हरिद्वार। दादूपुर गोविंदपुर और सुमन नगर के पास सलेमपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया भारी बारिश की मार नहीं झेल पाई और क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया के नीचे करीब 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे यहां कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।यह मार्ग आसपास के कई गांवों और कॉलोनियों के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ग्रामीण इस रास्ते से गुजरते हैं। क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण सड़क की स्थिति खतरनाक हो गई है। रात के समय अंधेरे में यह खतरा और भी बढ़ जाता है, क्योंकि गड्ढा दिखाई नहीं देता।स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी बारिश के बाद पुलिया कमजोर होकर टूट गई, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों ने मांग की है कि हादसा होने से पहले पुलिया की मरम्मत कराई जाए और मौके पर चेतावनी संकेत व सुरक्षा व्यवस्था की जाए।ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं? यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा—संबंधित विभाग के अधिकारी या क्षेत्र के जनप्रतिनिधि?क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी निर्दोष की जान जोखिम में न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *