जन्माष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे आजाद समाज पार्टी के भावी उम्मीदवार डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद, कहा- युवाओं, व्यापारियों और आम जनता की आवाज बनेगी मेरी लड़ाई

उत्तराखंड प्रभारी आसिफ अली/सैफ़ अली

पहलवान टाइम्स

हरिद्वार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुमन नगर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के रानीपुर विधानसभा-26 से भावी उम्मीदवार डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद ने पहुंचकर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी हमें सत्य, न्याय और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र का युवा वर्ग शिक्षा, रोजगार और व्यापार से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है। युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने कहा कि सुमन नगर की सबसे बड़ी समस्या बरसात के समय होने वाला जलभराव है। बारिश के दौरान स्थानीय लोगों के घरों में पानी भर जाता है, जिससे उन्हें हर वर्ष परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया और वह विधानसभा पहुंचते हैं तो सबसे पहले सुमन नगर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा।डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद शुरुआती 15 दिनों में सुमन नगर की जल निकासी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर ठोस योजना तैयार कराई जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र की टूटी सड़कों, साफ-सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और अन्य मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, छोटे व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए पद नहीं बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है।डॉ. तौफीक अहमद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान कराने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। उन्होंने कहा कि सुमन नगर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और समर्थन इसी तरह मिलता रहा तो आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने डॉक्टर हाजी तौफीक अहमद का स्वागत किया और उनके सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *