साइकिल से जनसुनवाई में पहुंचे सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संवाददाता आसिफ अली

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सोमवार को अपने आवास से जिला कार्यालय रोशनाबाद तक साइकिल चलाकर जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे। उनकी इस पहल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आमजन को भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।सीडीओ डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत को लेकर किए जा रहे आह्वान से प्रेरित होकर उन्होंने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए लोगों को अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाने की आवश्यकता है।उन्होंने जनपद के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि जिनका आवास कार्यालय के निकट है, वे साइकिल या पैदल कार्यालय आने का प्रयास करें। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और अन्य लोगों को भी प्रेरित करती है। उन्होंने जनपदवासियों से भी छोटे कार्यों के लिए वाहनों का कम इस्तेमाल करने तथा पैदल या साइकिल का अधिक उपयोग करने की अपील की। उनका कहना था कि इससे वायु प्रदूषण में कमी आने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *