उत्तराखंड की राजनीति के युगपुरुष नहीं रहे मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी, सेना से लेकर सत्ता तक छोड़ी अमिट छाप

जनसुनवाई में उठीं 72 शिकायतें, 38 का मौके पर निस्तारणलंबित मामलों पर डीएम मयूर दीक्षित सख्त, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देशWritingहरिद्वार। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 72 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 38 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेयजल, जलभराव, सड़क क्षति, विद्युत व्यवस्था और सफाई से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। रोहालकी किशनपुर के ग्रामीणों ने ग्राम सभा की भूमि पर पड़े कूड़े-कचरे को हटाने की मांग उठाई। वहीं पथरी रेलवे स्टेशन क्षेत्र के निवासियों ने ट्रक और डंपरों से फैल रहे धूल तथा ध्वनि प्रदूषण की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी। इसके अतिरिक्त क्षतिग्रस्त सड़कों, भूमि पैमाइश और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों को भी गंभीरता से उठाया गया।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराई जा रही शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि फरियादी दोबारा शिकायत लेकर पहुंचता है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण से जुड़े मामलों में विभागीय समन्वय के साथ मौके पर पहुंचकर समाधान करने के निर्देश भी दिए।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। समीक्षा में एल-1 स्तर पर 557 तथा एल-2 स्तर पर 134 शिकायतें लंबित पाई गईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर संतुष्टिपूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. लालित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी पी. आर. चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *