स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्टडीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, समय से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देशध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर स्वच्छता अभियान तक की तैयारियों की हुई समीक्षा

सह संपादक नसीब कुरैशी

हरिद्वार, 12 अगस्त 2026।स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में कार्यक्रम निर्धारण एवं तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय से पूर्ण कर आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि जिला कार्यालय परिसर में सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।डीएम ने निर्देश दिए कि ध्वजारोहण से पूर्व वंदेमातरम का गायन तथा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान कराया जाए। शिक्षण संस्थानों में सुबह 7 बजे प्रभात फेरी, खेल प्रतियोगिताएं, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने 14 अगस्त की रात्रि से सभी सरकारी भवनों एवं महत्वपूर्ण इमारतों को प्रकाशमान करने के निर्देश दिए। साथ ही 14 अगस्त की शाम और 15 अगस्त की सुबह प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति गीतों के प्रसारण की व्यवस्था करने को कहा।जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने, रक्तदान शिविर आयोजित करने, स्मारकों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।कांवड़ मेले के बाद विशेष स्वच्छता अभियान के निर्देशकांवड़ मेले के सफल आयोजन के बाद जनपद में फैले कूड़ा-कचरे की सफाई के लिए 12 अगस्त से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडलों को जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने 15 अगस्त को सभी कार्यालय परिसरों में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए वृहद वृक्षारोपण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *