। रुड़की-लक्सर हाईवे स्थित लंढौरा तिराहे पर बिस्मिल्लाह होटल का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत लंढौरा

शमीम अहमद जिला प्रभारी

पहलवान टाइम्स

।,लंढौरा। रुड़की-लक्सर हाईवे स्थित लंढौरा तिराहे पर बिस्मिल्लाह होटल का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत लंढौरा के अध्यक्ष नसीम अहमद ने दुआओं के साथ किया है। इस अवसर पर होटल के संचालकों ने होटल की सफलता और तरक्की की ईश्वर से कामना भी की। बिस्मिल्लाह होटल में ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं लजीज व्यंजन उचित एवं किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। होटल में ग्राहकों की सुविधा और बेहतर सेवा का विशेष ध्यान रखने की बात संचालकों ने कही है। नगर पंचायत अध्यक्ष नसीम अहमद ने कहा कि लंढौरा क्षेत्र में बिस्मिल्लाह होटल के खुलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को भी बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी। उन्होंने होटल संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।होटल के संचालक ताहिर पहलवान, अब्दुल कादिर, मोहम्मद साजिद और मोहम्मद शाकिर ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए डिलीवरी सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि होटल में साफ-सफाई, गुणवत्ता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रुड़की-लक्सर हाईवे पर लंढौरा तिराहे पर स्थित बिस्मिल्लाह होटल के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *