“ जनता दरबार में डीएम सख्त: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर समाधान, लापरवाही पर कार्रवाई तय”

संवाददाता ( गौतम अष्टवाल )हरिद्वारसोमवार जनसुनवाई में 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारणलापरवाही पर सख्त चेतावनी, सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देशहरिद्वार, 02 मार्च 2026।जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान हेतु प्रेषित किया गया।जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण एवं पेयजल से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्राम रोहलकी किशनपुर, बहादराबाद के ग्रामीणों ने ग्राम देवता की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। ग्राम बेडपुर पिरान कलियर निवासी अमीर खान ने राशन डीलर पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए औचक निरीक्षण की मांग की। विशालपुरम नवोदय नगर निवासी नीलम ने चोरी की घटना में बरामद न हुए आभूषणों को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। वहीं रुड़की निवासी मंजू ने पति के लापता होने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की तथा सुल्तानपुर मंजरी निवासी श्याम राज सिंह ने नाली निर्माण से आवागमन बाधित होने की शिकायत दर्ज कराई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, वहां समन्वय के साथ निरीक्षण कर शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर दोबारा जनसुनवाई में न पहुंचे। यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।सीएम हेल्पलाइन की समीक्षाबैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। वर्तमान में एल-1 स्तर पर 534 तथा एल-2 स्तर पर 105 शिकायतें लंबित पाई गईं, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से सिस्टम के माध्यम से दूरभाष पर वार्ता कर संतुष्टि सुनिश्चित करने को भी कहा गया।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *