राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं सम्मान समारोह

वरिष्ठ संवाददाता आसिफ अली सैफ अली

पहलवान टाइम्स

राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं सम्मान समारोह*आज दिनांक 24/09/2026 को राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट द्वारा संचालित *सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा* में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिया गया।इस अवसर पर *पूर्व विधायक श्री सुरेश राठौर जी, प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र चौधरी जी, प्रधान महदूद श्री प्रमोद पाल जी, श्री मनोज धनकर जी, प्रधान श्री तेलूराम जी* सहित अनेक गणमान्य लोगों को सादर आमंत्रित किया गया।इस मौके पर *संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी* ने बताया कि हमारा संगठन श्रीमद् भागवत कथा के साथ-साथ *जिला हरिद्वार के सम्मानित संत-महात्माओं, सम्मानित नेताओं, सम्मानित प्रशासनिक अधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का भव्य सम्मान समारोह* भी आयोजित कर रहा है।उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन क्षेत्र के हर छोटे-बड़े नेता, समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकार बंधुओं को सम्मानित करने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *