सह संपादक ( नसीब कुरैशी )हरिद्वार।
रंगों के महापर्व होली की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होलिका दहन समारोह आस्था, परंपरा और पारिवारिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए।वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ विधिवत पूजन-अर्चन के उपरांत होलिका दहन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वातावरण भक्ति भाव से ओतप्रोत रहा। पुलिस लाइन परिसर में पारंपरिक संगीत और उत्सव की गरिमा ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया।समारोह में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। बच्चों के उत्साह और महिलाओं की उपस्थिति ने आयोजन को पूर्णतः पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील करते हुए जनपदवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।हरिद्वार पुलिस परिवार की ओर से समस्त जनपदवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
