भगवानपुर क्षेत्र के बुग्गावाला मेंमगरमच्छ के हमले से 14 वर्षीय बालक की मौत, क्षेत्र में दहशत

विवेक सैनी उत्तराखंड प्रभारी

भगवानपुर क्षेत्र के बुग्गावाला क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। शुक्रवार को बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों में भय का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुग्गावाला निवासी 14 वर्षीय राजन गुरुवार को घर से साइकिल लेकर पास स्थित मैदान में खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान एक तालाब के पास से बालक की साइकिल बरामद हुई। इसके बाद आसपास की छानबीन में बालक का शव भी मिला, जो मगरमच्छ के हमले से क्षत-विक्षत अवस्था में था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया बालक की मौत मगरमच्छ के हमले से होना माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और तालाब के आसपास निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *