लक्सर तहसील विवाद पर भड़की भाकियू क्रांतिपत्रकारों के समर्थन में उतरे किसान नेता, 29 मई को बड़े आंदोलन का ऐलानतौफीक अहमद बोले- पत्रकारों के सम्मान पर हमला बर्दाश्त नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेगा संगठन

सह संपादक नसीब कुरैशी

हरिद्वार। लक्सर तहसील में अधिकारियों और पत्रकारों के बीच हुए विवाद के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अब इस पूरे घटनाक्रम ने किसान संगठनों को भी आंदोलित कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन क्रांति (अराजनीति) ने पत्रकारों के समर्थन में खुलकर मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पूरे मामले पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। यदि उन्हीं पत्रकारों के साथ तहसील परिसर में अभद्र व्यवहार और विवाद की स्थिति पैदा होती है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।तौफीक अहमद ने कहा कि किसान और पत्रकार दोनों ही समाज की समस्याओं को उठाने का कार्य करते हैं। किसान खेतों में संघर्ष करता है और पत्रकार जनता की आवाज को सामने लाने का काम करता है। ऐसे में पत्रकारों के सम्मान पर चोट किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।भाकियू क्रांति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है, जिससे पत्रकारों और आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है। संगठन ने साफ कहा कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो 29 मई को लक्सर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता शामिल होंगे।संगठन के नेताओं ने बताया कि आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर तहसील घेराव, प्रदर्शन और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है।भाकियू क्रांति ने यह भी कहा कि पत्रकारों के साथ अन्याय होने पर किसान संगठन चुप नहीं बैठेगा। संगठन ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी मान-सम्मान की लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन क्रांति पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी। मौजूद रहे पदाधिकारी कार्यकर्ता यूनुस अहमद प्रदेश अध्यक्ष गुल मोहम्मद अंसारी महा नगर अध्यक्ष अज़ीम कुरैशी जिला अध्यक्ष दानिस अली मसर्रत अली अक्षय शुक्ला सम्मून राणा आरिस अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *