भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर मसाही से प्रधान स्वामी घनश्याम के जन्मदिन के अवसर पर हुआ सम्मान समारोह आयोजित ।कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज पदधिकारी और ग्रामवासी ।

भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर मसाही से प्रधान स्वामी घनश्याम के जन्मदिन के अवसर पर हुआ सम्मान समारोह आयोजित ।कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज पदधिकारी और ग्रामवासी ।विवेक सैनी उत्तराखंड प्रभारी

भगवानपुर । भगवानपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर मसाही से ग्राम प्रधान स्वामी घनश्याम द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम वासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं को सम्मानित किया गया। और इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी टिकट के दावेदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। और सभी ने ग्राम प्रधान इब्राहिमपुर मसाई के स्वामी घनश्याम प्रधान जी को अपनी शुभकामनाएं दी और सम्मानित किया कार्यक्रम के दौरान इब्राहिमपुर मसाई के ग्राम प्रधान घनश्याम प्रधान ने ज्वालापुर पश्चिम मंडल के ओबीसी मोर्चा के महामंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पार्टी की रीति नीति पर चलने का संकल्प लिया और अपने दायित्वों को अपनी जिम्मेदारी के साथ निभाना का संकल्प लिया उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई दिशा देगा और पंचायत व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा।और आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जीताने का काम करेंगे । पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को विधानसभा में प्रत्याशी घोषित करेगी , हम सभी उसको भारी बहुमत से विजय दिलाने के लिए काम करेंगे । और फिर से उत्तराखण्ड में कमल खिलाकर धाकड़ धामी जी को पुनः उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे ।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बरखा रानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश कुमार,मंडल महामंत्री मोहित राठौर, भाजपा नेता सुबोध राकेश, सुमित सम्राट,प्रदीप सैनी, रंजन पाल,राहुल सैनी, विजयपाल सैनी, प्रताप प्रदान, विवेक सैनी,भजनलाल,और ग्राम पंचायत वासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *