। जश्ने ईद-उल-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा स. की ओर से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। अंजुमन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना औ

उत्तराखंड प्रभारी आसिफ अली

सह संवाददाता सैफ अली

पहलवान टाइम्स

हरिद्वार इस दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी गई।अंजुमन के सदस्यों ने कहा कि ईद-उल-मिलादुन्नबी हमें इंसानियत, भाईचारे, प्रेम, आपसी सौहार्द और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देती है। इसी संदेश को समाज तक पहुंचाने और उस पर अमल करने के उद्देश्य से अस्पतालों में भर्ती मरीजों की खिदमत का यह प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि बीमारी और परेशानी के समय किसी जरूरतमंद के साथ खड़ा होना इंसानियत की बड़ी सेवा है।उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो आर्थिक या शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। मरीजों के बीच फल वितरण का उद्देश्य केवल उनकी जरूरत पूरी करना ही नहीं, बल्कि उनके बीच अपनापन और हौसला पैदा करना भी है।इस अवसर पर अंजुमन गुलामाने मुस्तफा स. के नायब सदर एवं ज्वालापुर ईदगाह कमेटी के सदर हाजी जमशेद खान ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने पूरी इंसानियत के साथ मोहब्बत, हमदर्दी और भलाई का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर, बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *