पिरान कलियर विधानसभा के धनौरा निवासी सैनी समाज की बेटी सृष्टि सैनी ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर , क्षेत्र का बढ़ाया मान। क्षेत्र में खुशी का माहौल।
ब्यूरो रिर्पोट/ मोहित राठौर जिला प्रभारी हरिद्वार।
पिरान कलियर। कलियर विधानसभा गांव धनौरा की होनहार बेटी सृष्टि सैनी ने (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलक्ष्य में पिरान कलियर से पूर्व भाजपा से पूर्व विधायक प्रत्याशी जय भगवान सैनी ने घर पहुंचकर बेटी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी । और बेटी के माता और पिता को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की । सृष्टि सैनी ने NEET परीक्षा में 4818 वीं रैंक हासिल की । बेटी की इस सफलता पर लोगों ने उसे मिठाई खिला कर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उनके पिता सुनील सैनी ने कहा कि मेरी बेटी हमेशा पढ़ाई लग्न से करती थी और मेरी बेटी की मेहनत रंग लाई। सृष्टि सैनी की माता रमन सैनी ने बताया कि मेरी बेटी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी कि लगन और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने कहा कि धनौरा की इस बेटी ने पूरे क्षेत्र और सैनी समाज का गौरव बढ़ाया है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य और डॉक्टर बनने के सपने को साकार होने की शुभकामनाएं दी ।इस मौके पर रजनीश सैनी,शिव कुमार सैनी,नीरज सैनी, पूर्व प्रधान राकेश सैनी , प्रधानपति सुधीर सैनी , मुल्किराज, मेघ सिंह,राकेश, आदेश,अशोक,बिजेंद्र ,विनोद, विनीत सैनी, आदि लोग मौजूद रहे।
