रातभर चला परिवहन विभाग का शिकंजा, 551 वाहनों पर कार्रवाईहरिद्वार में चार प्रवर्तन दलों ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट, गलत लेन और बिना दस्तावेज वाले वाहन निशाने पर

सह संपादक नसीब कुरैशी

हरिद्वार, 21 अगस्त 2026।परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद हरिद्वार में विशेष रात्रिकालीन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की। परिवहन सचिव रविनाथ रमन और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए अभियान में चार प्रवर्तन दलों ने देर रात तक विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की विशेष टास्क फोर्स, इंटरसेप्टर वाहन दल और प्रवर्तन टीमों ने यात्री वाहनों, माल वाहनों, दोपहिया एवं व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच की।अभियान के दौरान कुल 551 यातायात एवं परिवहन संबंधी अभियोग दर्ज किए गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने के 174, गलत लेन में वाहन संचालन के 49, वाहन कर संबंधी 48 और वाहन में अनधिकृत परिवर्तन के 17 मामले शामिल हैं।विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन पर भी कार्रवाई की। साथ ही असुरक्षित भार ढोने वाले वाहनों की विशेष जांच की गई।एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, निर्धारित गति व लेन में वाहन चलाएं और शराब पीकर वाहन न चलाएं।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों और चालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *