नवोदय नगर की बदहाल सड़क पर कांग्रेस का हल्ला बोलमुख्य मार्ग की दुर्दशा को लेकर डीएम मयूर दीक्षित को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र सुधार की मांगक्षेत्रवासियों की परेशानी दूर करने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील

सह संपादक नसीब कुरैशी

हरिद्वार। नवोदय नगर मुख्य मार्ग की लंबे समय से चली आ रही जर्जर स्थिति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मार्ग की दुर्दशा से अवगत कराते हुए जनहित में जल्द मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा एवं प्रेस क्लब के पूर्व चेयरमैन व प्रदेश प्रवक्ता मनोज सैनी के सहयोग से ओबीसी विभाग रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान उन्होंने बताया कि नवोदय नगर मुख्य मार्ग की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई कि जनसमस्याओं को देखते हुए मार्ग की शीघ्र सुध ली जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले में संबंधित विभाग को निर्देश देकर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष वार्ड-13 संदीप भार्गव, कांग्रेस नेता सोम त्यागी, जिला उपाध्यक्ष तुषार सक्सेना, जिला प्रवक्ता अमित अवस्थी, प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एससी विभाग अक्षय नागपाल, ओबीसी विभाग रानीपुर उपाध्यक्ष मनीष पटेल, जिला सचिव वासु नौडियाल, अंकुल गुप्ता, कृष्णा यादव सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *