हरिद्वार: होली पर ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत 140 खोए मोबाइल बरामदसह संपादक नसीब कुरैशी हरिद्वार में होली के अवसर पर पुलिस को ‘ऑपरेशन रिकवरी’ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को विधिवत सुपुर्द कर दिए गए। लंबे समय से अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर फोन वापस पाकर खुशी साफ झलकती नजर आई।अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल ट्रेस करने में सी.ई.आई.आर. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की जानकारी ट्रैक कर उन्हें बरामद किया गया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सी.ई.आई.आर. पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
हरिद्वार: होली पर ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत 140 खोए मोबाइल बरामद
