हरिद्वार पुलिस ने अपहरण के एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹5000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर क्षेत्र की कोतवाली पुलिस की सक्रियता से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

संपादक: गुलफान अहमद
हरिद्वार।

हरिद्वार पुलिस ने अपहरण के एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹5000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ज्वालापुर क्षेत्र की कोतवाली पुलिस की सक्रियता से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को ज्वालापुर निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और बालिका की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 26 फरवरी को नामजद आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी, तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बाद 28 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत बालिका को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस सफल कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और प्रतिबद्धता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *