सड़क हादसे में थारू समाज की उभरती लोकगायिका रिंकू राणा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

संपादक ( गुलफान अहमद)

खटीमा। नानकमत्ता क्षेत्र की रहने वाली थारू जनजाति समाज की उभरती लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि रिंकू राणा होली पर्व मनाने के लिए अपने मायके बिचपुरी (नानकमत्ता) गई हुई थीं। बुधवार को वह अपनी भतीजी के साथ स्कूटी से वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में ईंटों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।हादसे में रिंकू राणा और उनकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रिंकू राणा ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी भतीजी का इलाज जारी बताया जा रहा है।रिंकू राणा खटीमा के बंटी राणा सांस्कृतिक दल से जुड़ी हुई थीं और थारू समाज की लोकसंस्कृति को अपने गीतों के माध्यम से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। उनके असामयिक निधन से सांस्कृतिक जगत और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *