इमली खेड़ा नगर पंचायत में बदमाशों का आतंक, वायरल वीडियो में देशी तमंचा लहराते दिखे युवक

इमली खेड़ा नगर पंचायत

गुलफान अहमद

क्षेत्र में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब कुछ मोटरसाइकिल सवार बदमाश खुलेआम देशी तमंचा लहराते नजर आए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बदमाशों की दबंगई साफ दिखाई दे रही है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही मोटरसाइकिल सवार युवक हवा में तमंचा निकालकर लहराते हैं, वहां से गुजर रहे अन्य मोटरसाइकिल सवार और सड़क किनारे खड़े लोग डर के कारण रुक जाते हैं और सहमे हुए नजर आते हैं। इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है।मामले को लेकर चौकी इंचार्ज इमली खेड़ा शहजाद अली ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कानून की गिरफ्त में लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *