इमलीखेड़ा के सैनी चौक पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल

इमलीखेड़ा के सैनी चौक पर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायलपिरान कलियर: इमलीखेड़ा के सैनी चौक पर देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमलीखेड़ा निवासी मोहित और आजाद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और विवाद और बढ़ गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें मोहित और आजाद समेत चार लोग घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली और धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *