रुड़की भगवानपुर क्षेत्र के लाव्वा गांव में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासनिक मोन ग्रामीण में भारी आक्रोश

रुड़की भगवानपुर क्षेत्र के लाव्वा गांव में अवैध खनन का खेल जारी, प्रशासनिक मोन ग्रामीण में भारी आक्रोश

विवेक सैनी

उत्तराखंड प्रभारी

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लाव्वा गांव समेत आसपास के कई गांवों में अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। प्रशासनिक सख्ती के तमाम दावों के बावजूद खनन माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं और नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। और शासन प्रशासन मौन है और लाव्वा गांव से सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दिन-रात मशीनों और वाहनों के जरिए अवैध खनन किया जा रहा है। धरती का सीना चीरकर खनिजों का लगातार दोहन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी गांव में अवैध खनन का कारोबार चल रहा था, जिसे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर रुकवाया था। उस दौरान जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आसपास के क्षेत्रों में खनन पर रोक लगाई थी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।इसके बावजूद एक बार फिर वही हालात बनते नजर आ रहे हैं। खनन माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं और प्रशासन के आदेश केवल कागजों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या जिलाधिकारी के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा या फिर खनन माफिया इसी तरह कानून को चुनौती देते रहेंगे?फिलहाल, भगवानपुर तहसील के लाव्वा गांव और आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन लगातार जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *