प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई ने किया ध्वजारोहण,शहीदों को याद कर व्यापारी हितों की रक्षा का लिया संकल्प

वरिष्ठ संवाददाता इमरान देशभक्त

पहलवान टाइम्स

रुड़की।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नगर इकाई रुड़की द्वारा चंद्रशेखर चौक पर ध्वजारोहण किया गया।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जिला महामंत्री विभोर अग्रवाल ने कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस (राष्ट्रीय पर्व) मनाने का अवसर हमें अपने महान देशभक्त क्रांतिकारियों के बलिदान दिए जाने के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।इस आजादी पर हमें संकल्प करना चाहिए कि हम तमाम बुराइयों का त्याग कर अपने समाज,राष्ट्र तथा क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की में योगदान करें तभी हमारी सच्ची आजादी सार्थक होगी।उन्होंने सभी देशवासियों को 80-वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार से मांग की कि हमारे मध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए कोई ठोस रणनीति बनाकर कार्य किया जाए,ताकि आज ऑनलाइन व्यापार के द्वारा जो हमारे व्यापारियों का शोषण हो रहा है,उससे यह लोग मुकाबला कर सकें,अन्यथा एक समय ऐसा आएगा कि जिस तरह आज विद्यार्थी अपने पेपर लीक होने को लेकर परेशान है,इसी तरह मध्यम वर्ग के व्यापारी भी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगा।प्रदेश मंत्री एवं जिला सहप्रभारी,हरिद्वार संजय गर्ग ने कहा कि शीघ्र ही नगर में सदस्यता अभियान चलाकर नगर के चुनाव कराए जाएं एवं एक मजबूत टीम बनाकर व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष किया जाए।कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अनूप राणा एवं नगर महामंत्री राकेश बजाज ने कहा कि शीघ्र ही नगर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और मजबूत लोकतंत्र के साथ चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।इस अवसर पर जिला मंत्री राकेश रोडिया,अनूप बंसल,नगर कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *