अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राष्ट्रवादी, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि व लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी : मो० आरिफ

अटल बिहारी वाजपेयी एक महान राष्ट्रवादी, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि व लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी : संपादक गुलफान अहमद

पहलवान टाइम्स

हरिद्वार।भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं भारतीय राजनीति के युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व सदस्य, राष्ट्रीय निगरानी समिति सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक कुशल राजनेता ही नहीं, बल्कि एक महान राष्ट्रवादी, प्रखर वक्ता, संवेदनशील कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने अपने विचारों, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण से भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। मोहम्मद आरिफ ने कहा कि उनका जीवन देशसेवा, सुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी देश के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर और विश्व पटल पर सम्मानित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मोहम्मद आरिफ ने उनकी पुण्यतिथि पर सभी को उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लेना का संकल्प लेने को कहा है । अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव भारतीय जनमानस को प्रेरणा देता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *